फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LT relieved from duty for consuming alcohol in CHC premises

Kanpur News: सीएचसी परिसर में शराब पीने पर एलटी को किया कार्य मुक्त

Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
LT relieved from duty for consuming alcohol in CHC premises
डेरापुर। कस्बा स्थित सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक व एलटी के बीच छिड़ी रार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के करीब अस्पताल परिसर में ही दोनों में बहस हो गई। सीएचसी अधीक्षक ने एलटी को परिसर में शराब पीने, कार्य में लापरवाही व स्टॉफ से अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भी सौंपी है।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एके सिंह को पत्र लिखा। जिसमें बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के करीब वह अस्पताल में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान लैब टेक्नीशियन अमित गौतम परिसर के एक कमरे में शराब का सेवन करते मिले। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। मौके पर मौजूद गार्ड नशीम शाह ने एलटी का मुंह सूंघ कर शराब सेवन करने की पुष्टि की तो उन्होंने एलटी का डॉ. स्वाती सिंह से डॉक्टरी परीक्षण करवाना चाहा लेकिन एलटी उनको अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन

अधीक्षक ने आरोप लगाया कि एलटी अमित गौतम के खिलाफ पूर्व में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही वह अपने कार्य में भी आए दिन लापरवाही कर रहे हैं। इससे लैब के अभिलेख भी अधूरे हैं। यहां तक कि एलटी ने पूर्व में गठित जांच समिति के सदस्य डॉ. अनुपम सिंह व चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह को लैब को अभिलेख व रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एलटी के अशोभनीय आचरण व ड्यूटी के दौरान शराब पीने से अस्पताल के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते एलटी को अस्पताल से कार्यमुक्त कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
छुट्टी के बावजूद हस्ताक्षर करने का लगाया आरोप
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि एलटी अमित गौतम ने जनवरी व फरवरी माह में आठ आकस्मिक अवकाश लिए हैं। कहने के बाद भी एलटी ने छुट्टी पोर्टल पर अपलोड नहीं की हैं। छुट्टी पर रहने के बावजूद भी सीएल पर हस्ताक्षर कर देते हैं।
...................
सीएचसी अधीक्षक के भतीजे पर लगाया काम न करने देने का आरोप
सीएचसी अधीक्षक से विवाद के बाद एलटी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार का भतीजा भी अस्पताल की लैब में कार्यरत है। वह मरीजों के सैंपल मिलने के बाद भी जांच नहीं करता है। लैब इंचार्ज होने के नाते जब वह सीएचसी अधीक्षक के भतीजे से जांच रिपोर्ट मांगता है तो उनका भतीजा धमकी देता है। इससे वह बहुत परेशान हैं। एलटी ने अपने ऊपर लगे आरोप निराधार बताए हैं।

.............
वर्जन........
सीएचसी अधीक्षक की ओर से एलटी के परिसर में शराब पीते मिलने व अभद्रता करने की जानकारी मिली है। उसको अधीक्षक की ओर से कार्यमुक्त किया गया है। मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed