फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LPG cylinder explodes while cooking in Kanpur a dozen huts burnt to ashes

हाय...सब जल गया, दो मई को थी बेटी की शादी: कानपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, एक दर्जन झोपड़ी जलकर स्वाहा

Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
सार

बिलख रहीं कुसुम ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी की शादी दो मई को होनी है। इसके लिए धीरे-धीरे दहेज के लिए सामान जोड़ रही थी। इसमें कपड़े व अन्य सामान और नकदी भी थी।

विज्ञापन
LPG cylinder explodes while cooking in Kanpur a dozen huts burnt to ashes
चकेरी गंगागंज की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी गंगागंज में सोमवार देर शाम खाना बनाते समय लीकेज हुए गैस सिलेंडर से झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर फटने से तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। फिर आग ने अगल बगल की एक दर्जन झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। जिससे उनका सबकुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान सबमर्सिबल, हैंडपंप आदि से आग बुझाने का शुरू हुआ। वहीं, सूचना पर 20 मिनट में पहुंची एक के बाद एक छह दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक उनका सबकुछ जलकल खाक हो गया। अपनी बर्बादी देख आंसू भी नहीं थम रहे थे। यहां आग बुझाने में एक युवक झुलस गया। उसे कांशीराम अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन

चकेरी पीएसी मोड़ स्थित मलिन बस्ती गंगागंज (मनोज इंटरनेशनल होटल के बगल) में एक दर्जन से अधिक परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। इसमें सभी मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। सोमवार देर शाम मजदूर किशोरी की पत्नी रेखा झोपड़ी में खाना पका रही थी। इस दौरान लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। फिर घबराहट में वह शोर मचाते हुए बाहर भागी। इसके बाद मुहल्ले में भगदड़ मच गई। सभी बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते सिलेंडर से उठी आग की लपटों ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। फिर आग शानू, कृष्णावती, रानी, कुसुम, किरन, हरिकिशन आदि परिवारों के झोपड़ियों में भी आग फैल गई। इस दौरान लोगों ने अगल-बगल लगे सबमर्सिबल पंप से आग को बुझाना शुरू किया। लोग बार बार परिवार के लोगों को तलाशते रहे। डर था कि कहीं कोई अंदर न रह गया हो। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

विज्ञापन

इसके बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में रेखा को बचाने में पति किशोरी झुलस गया उसे उपचार के लिए काशीराम अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने पूरी सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। यहां लोगों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दमकल अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि घटना में झोपड़ियां जलकर जली है। सिलेंडर लीकेज का कारण बताया जा रहा है, कोई जनहानि नहीं है। 

हाय ...सब जल गया, दो मई को थी बेटी की शादी 
बिलख रहीं कुसुम ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी की शादी दो मई को होनी है। इसके लिए धीरे-धीरे दहेज के लिए सामान जोड़ रही थी। इसमें कपड़े व अन्य सामान और नकदी भी थी। आगजनी के बाद अब खाने के लिए दाना भी नहीं बचा। अब चिंता यह सता रही है कि आखिर बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। इतनी जल्दी रुपयों का कहां से इंतजाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed