{"_id":"5c416febbdec22739950b5ce","slug":"lovers-suicide-in-hardoi-bilgram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
Fri, 18 Jan 2019 11:49 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में प्रेमी युगल की मौत की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरनी में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हरदोई बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरनी निवासी नेहा (16) पुत्री मंगतराम और इसी गांव निवासी दुर्गेश (16) पुत्र माधवराम के शव शुक्रवार को पिता के खेत में लगे पेड़ से लटकते मिले। दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। बिलग्राम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शव उतरवाकर कब्जे में ले लिए गए है। नेहा और दुर्गेश के घरवालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांववालों के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन