फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover thrown seven-year-old child of girlfriend in well in Banda

दर्दनाकः मामूली विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका के सात वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंका, दो साल से साथ रह रही थी युवती

Thu, 12 Nov 2020 11:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lover thrown seven-year-old child of girlfriend in well in Banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बांदा में साथ रह रही प्रेमिका के सात वर्षीय बालक को प्रेमी ने जिंदा कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से बच्चे का शव निकालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। देर शाम पुलिस अधीक्षक ने भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शहर के आवास विकास में रहने वाली ममता अपने पति महेश रैकवार से विवाद हो जाने के बाद करीब दो साल से अपने पुरुष मित्र पप्पू माली (खुटला) के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार कांशीराम कालोनी में रह रही थी। कई दिन पहले ममता का पप्पू से विवाद हो गया। इस पर ममता वापस अपने घर आवास विकास जाकर रहने लगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर पप्पू माली उसे लेने के लिए पहुंचा तो ममता ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर आपा खो बैठे पप्पू माली ने ममता के सात वर्षीय बच्चे करन को नजदीक स्थित कुएं में फेंक दिया। खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुएं से बालक का शव निकलाया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पप्पू माली को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना का अन्य विवरण जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed