फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover suicide at girlfriend house

शादी से इंकार पर पहुंच गया प्रेमिका के घर, फिर किया कुछ ऐसा सुनकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
सार


हरदोई की घटना, मैनपुरी का था युवक, पत्नी की हो चुकी है मौत
पति की मौत के बाद से चाचा के यहां रह रही है युवती

विज्ञापन
lover suicide at girlfriend house
डेमो

विस्तार

एक युवक ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका के घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मरने वाला युवक मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र के बझेरा गांव का रहने वाला था। 
विज्ञापन


मंगलवार की यह घटना हरदोई के भरखनी में पचदेवरा थाने के एक गांव में हुई। यहां एक व्यक्ति के घर उसकी भतीजी रह रही है। उसकी शादी तीन साल पहले फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर मेें हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति की मौत होने से युवती अपने चाचा के यहां आ गई।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि जान देने वाला शिवबक्स उर्फ टिल्लू सिंह (25) पुत्र वीरेन्द्र सिंह उसका दूर का रिश्तेदार था। इसी साल फर्रुखाबाद में पांचाल घाट के मेले में उससे मुलाकात हुई थी। तब से फोन पर अक्सर बात होती थी। दो साल पहले टिल्लू की पत्नी का भी निधन हो चुका है। उसके एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे टिल्लू उसके घर आया और शादी करने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसने खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed