फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, एक दूसरे का हाथ थाम ट्रेन के आगे कूदे, मौत 

Tue, 05 Jan 2021 04:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Lover couple jumped in front of train, death
उन्नाव: प्रेमी-युगल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रैक पर दोनों के शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। एसओ के अनुसार अंतरजातीय होने से परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था।


युवती की शादी तय होने पर दोनों ने आहत होकर यह कदम उठाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलाबाद निवासी मनीष मिश्र (19) पुत्र रमेश मिश्र अपना ट्रैक्टर चलाकर पिता व भाइयों के साथ खेती में मदद करता था।
Lover couple jumped in front of train, death
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसओ अजगैन संतोष कुमार के अनुसार लगभग दो साल पहले मनीष का पड़ोसी गांव कुबरीखेड़ा निवासी सोनी (18) पुत्री रघुवीर लोध से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के अंतरजातीय होने से परिजनों को दोनों की नजदीकी मंजूर नहीं थी। सोनी के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी।
Lover couple jumped in front of train, death
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनी व मनीष इस फैसले से आहत थे। रविवार को दोनों गांव से करीब 20 किमी दूर लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर गोकुलखेड़ा गांव के पास एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेन के सामने कूद गए।  एसओ ने बताया कि अजगैन स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple jumped in front of train, death
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों के शवाें के पास ही उनके मोबाइल भी मिले। जिसके आधार पर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतका सोनी की मां रामश्री व दो बहनों ने शव की पहचान कर दोनों के प्रेम प्रसंग व सोनी की शादी तय किए जाने पर जान देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Lover couple jumped in front of train, death
प्रेमी-युगल ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
मृतक मनीष के परिजनों ने भी शव की पहचान की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर, तफ्तीश व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मृतकों के गांवों में लगभग डेढ़ किमी दूरी का फासला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed