फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरजू हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मुहर, दहेज हत्या में चलेगा केस, मुंह दबाने से ही कटे होंठ, घुटा दम

Tue, 05 Jan 2021 04:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jan 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Arju Murder Case News: case will go in dowry murder
कानपुर: इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में इंजीनियर आरजू कटारे हत्याकांड में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट की बहुत अहमियत नहीं रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही मुहर लगाकर जांच आगे बढ़ा दी है। दहेज हत्या में ही आरोपियों पर केस चलेगा। नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका तलाशने के बाद उन पर कार्रवाई होगी।


 
Kanpur Arju Murder Case News: case will go in dowry murder
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता के गोशाला डब्ल्यू ब्लॉक निवासी आरजू की 25 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोंटकर मारने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज कर पति अमनदीप को जेल भेज दिया था।

 
Kanpur Arju Murder Case News: case will go in dowry murder
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बीच फोरेंसिक टीम ने सवाल खड़े किए थे। जांच टीम यह पुष्टि नहीं कर सकी थी कि आखिर दम कैसे घोटा गया। उधर पुलिस को हत्या का मोटिव नहीं मिल पा रहा था। स्टेट फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। रिपोर्ट आनी बाकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Arju Murder Case News: case will go in dowry murder
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू - फोटो : amar ujala
इस बीच पुलिस ने केस की जांच आगे बढ़ा दी है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि दहेज हत्या का केस चलेगा। फोरेंसिक रिपोर्ट की अपेक्षा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम है। उसमें हत्या की पुष्टि हुई है। जो आरोप मृतका के परिजनों ने लगाए हैं, उसी आधार पर जांच जारी रहेगी।

 
विज्ञापन
Kanpur Arju Murder Case News: case will go in dowry murder
कानपुर: आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मुंह दबाने से ही कटे होंठ, घुटा दम
आरजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि उसके होंठ पर जख्म हैं। दांतों के ऊपर मसूड़ों में भी चोट थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस तरह की चोट तभी आती है जब मुंह कसकर दबाया जाए। इसमें आरजू का मुंह दबाया गया, दम घुटने से मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed