फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Loved couple got married in Falgun Giri temple, the love affair was going on for seven years.

Fatehpur: प्रेमी जोड़े ने फाल्गुन गिरी मंदिर में रचाई शादी, सात साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 05 Mar 2024 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

Fatehpur News: परिजनों ने बताया दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी करना चाहते थे, इस बात को हम दोनों पक्षों ने मानकर सोमवार को मंदिर में शादी करा दिया है।

विज्ञापन
Loved couple got married in Falgun Giri temple, the love affair was going on for seven years.
प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के किशनपुर में सात साल प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की सहमति से सोमवार प्रेमी युगल ने कस्बे के फाल्गुन गिरी मंदिर में एक दूसरे को माला पहनकर शादी रचा ली। किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी धर्मपाल रैदास का 20 वर्षीय पुत्र सूरज रैदास क्षेत्र के ही ग्राम रग्घुपुर मजरे गढ़ा निवासी राम जियावन की पुत्री सपना देवी (18) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले परिजनों को जानकारी हुई।

विज्ञापन

दोनों प्रेमी युगल ने अपने-अपने घर में एक दूसरे के साथ शादी करने की बात कही थी। इस पर दोनों के परिजन मान गए, जिसके बाद सोमवार को फाल्गुन गिरी मंदिर में दोनों प्रेमी युगल अपने परिजनों के साथ पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। दोनों पक्ष के परिजनों ने बताया दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी करना चाहते थे, इस बात को हम दोनों पक्षों ने मानकर सोमवार को मंदिर में शादी करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed