घर से भागे प्रेमी युगल: शेयर किया वीडियो, बोले- हम एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह पाएंगे, पांच सालों से...
यूपी के हरदोई जिले में प्रेमी युगल ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। इसलिए दोनों ही घर से भाग गए हैं। दोनों ने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में युवती ने कहा कि दोनों ही अपनी मर्जी से गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के पाली में गैर समुदाय के प्रेमी के साथ एक मुस्लिम युवती फरार हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट की शरण ली। जहां वो दो दिन बाद अपना पक्ष रखेंगे। इसी बीच गुरुवार सुबह प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कहा कि हम पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं।
तब नहीं अलग हुए तो अब कैसे अलग हो जाएंगे। किसी ने अलग करने की कोशिश की तो जान दे देंगे, हम खुश हैं, हमें खुश रहने दो। युवती आठवीं क्लास में थी तब उसे पड़ोसी युवक सुनील से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग 5 सालों तक चलता रहा। इस बीच युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो उसपर बंदिशें लगा दी गईं। इसके बाद दोनों 13 जनवरी की रात बंदिशें तोड़कर भाग गए।
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ 14 जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युगल ने लखनऊ हाईकोर्ट की शरण ली और गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। इसी बीच गुरुवार को प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि "दोनो लोग अपनी मर्जी से भाग कर आए हैं, उन्हें कोई ढूंढ नहीं पाएगा, परिजन सिर्फ पैसा बर्बाद कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह पाएंगे, पांच सालों से जब एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए तो अब कैसे हो जाएंगे। दोनों खुश है उन्हें खुश रहने दो।
अगर किसी ने अलग करने की कोशिश की तो वो अपनी जान दे देंगे। जिसके जिम्मेदार पुलिस और परिजन होंगे। युवती ने बताया कि वो अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं भागी है, कपड़े भी युवक के ही उसने पहन रखे हैं। दोनों लोग एक-दो दिन के अंदर शादी कर लेंगे इसके बाद कभी पाली वापस लौट कर नहीं जाएगें। इस दौरान युवती ने बताया कि आधी शादी हो भी चुकी है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दो दिन बाद अपने वकील के साथ दोनों हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।