फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Love couple committed suicide by jumping in front of a train, family members were against their love affair

Etawah: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्रेम संबंध के विरोध में थे परिजन, शवों का पोस्टमार्टम कराया

Fri, 29 Sep 2023 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

Etawah Crime: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक और किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध इनके घर वाले करते थे।

विज्ञापन
Love couple committed suicide by jumping in front of a train, family members were against their love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इटावा भिंड रेलवे लाइन पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन के सामने कूदने वाली किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी और घर से बिना बताए निकली थी। वहीं, युवक स्कूल बस में सहायक के रूप में काम करता था। अलग-अलग जाति होने की वजह से परिजनों को दोनों के बीच प्रेम संबंध पसंद नहीं थे।

विज्ञापन

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सिविल लाइन क्षेत्र में इटावा से ग्वालियर जा रही झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी, तब जाकर पुलिस को सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने अपनी 13 वर्षीय बेटी और गांव के ही 18 वर्षीय युवक आकाश के रूप में पहचान की। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी। आकाश के पिता ने बताया कि उनका बेटा शहर के एक स्कूल बस में सहायक के रूप में काम करता था। गुरुवार रात बेटा घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया
उसने पास के ही एक गांव में गणपति महोत्सव में जा रहा है और रात में वहीं रुकेगा। दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजनों को इनका प्रेम संबंध पसंद नहीं था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक और किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध इनके घर वाले करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed