फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Love across the border, Arvind was married to Arvind after adopting Christianity, now reached Pakistan for lov

'सरहद पार वाला प्यार': ईसाई धर्म अपनाकर अरविंद की हुई थी अंजू, अब प्रेमी के लिए पहुंची पाकिस्तान, ये है कहानी

Tue, 25 Jul 2023 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

Jalaun News: फेसबुक से दोस्ती के बाद पाकिस्तान पहुंची अंजू ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपना वीडियो वायरल किया है। उसमें वह कह रही हैं, कि वह सीमा हैदर की तरह नहीं हैं। वह पाकिस्तान जरूर आई हैं, लेकिन वीजा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई है।

विज्ञापन
Love across the border, Arvind was married to Arvind after adopting Christianity, now reached Pakistan for lov
अंजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक से पाकिस्तानी युवक से दोस्ती होने के बाद जालौन निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। मामले में तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि भिवाड़ी में मामा के घर आने-जाने के दौरान ही उसके ईसाई अरविंद से साथ प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन

उसने परिजनों से इन्कार के बाद ईसाई धर्म अपनाकर उससे शादी कर ली थी। बता दें कि भारत से पाकिस्तान पहुंचीं अंजू मूल रूप से ग्वालियर के टेकनपुर की रहने वाली हैं। उनकी मां सुलोचना जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कैलोर गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

बड़ी मामी सुमन ने बताया कि उनके ससुर सीताराम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। जिनके दो पुत्र सुनील, सुशील व पुत्री सुलोचना हैं। उन्होंने अपनी पुत्री सुलोचना की शादी मध्य प्रदेश के मिहौना गांव निवासी गयाप्रसाद के साथ की थी। वर्तमान में वह टेकनपुर में रह रहे हैं। उन्हें वर्ष 1989 में अंजू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया था शादी करने से इन्कार
जानकारी के अनुसार अंजू के मामा राजस्थान के भिवाड़ी में रहकर नौकरी करते थे। अंजू अपने मामा के यहां ही ज्यादातर रहती थी। इसी दौरान एक कंपनी में काम करने वाले ईसाई अरविंद से अंजू को प्रेम हो गया। जिस पर दोनों ने अपनी शादी की बात घर वालों से कही। लड़का ईसाई होने पर परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

मामा की बेटी की शादी में माधौगढ़ आई थी अंजू
इस पर अंजू ने ईसाई धर्म अपनाकर भिवाड़ी निवासी राफैल के पुत्र अरविंद से शादी कर ली, जिससे उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों की मानें, तो अंजू 28 मार्च 2023 को मामा सुनील की पुत्री पूजा की शादी में माधौगढ़ आई थी। तब अंजू एक सप्ताह तक माधौगढ़ के आजाद नगर में परिजनों के साथ रहने के बाद वापस राजस्थान चली गई थी।

अंजू बोली- सीमा हैदर नहीं वापस लौटूंगी
फेसबुक से दोस्ती के बाद पाकिस्तान पहुंची अंजू ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें वह कह रही हैं, कि वह सीमा हैदर की तरह नहीं हैं। वह पाकिस्तान जरूर आई हैं, लेकिन वीजा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और जल्द ही भारत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार व रिश्तेदारों को परेशान न किया जाए।

अंजू और अरविंद के बीच रहता है विवाद
अंजू व अरविंद की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के बाद दोनों आराम से रह रहे थे। लेकिन तीन चार वर्ष से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी बीच वह फेसबुक के माध्यम से लाहौर निवासी नसरुल्ला के संपर्क में आ गई। दोस्ती प्रेम में परिवर्तित होने पर वह उसके बुलाने पर पाकिस्तान चली गई। वह अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है। वीजा के अनुसार, वह 30 दिन तक पाकिस्तान में रह सकती हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अच्छी हूं, जल्दी ही लौट आऊंगी।

कैलोर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने परिजनों से की पूछताछ
अंजू के पाकिस्तान जाने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो रविवार की रात एलआईयू व कोतवाली पुलिस कैलोर गांव पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए अंजू के बारे में जानकारी की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के रहने वाले नसरुल्ला से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद अंजू वीजा बनवाने के बाद 21 तारीख को पाकिस्तान पहुंची। सीमा के केस के बीच अंजू का प्यार के लिए सरहद पार करना चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed