भाजपा नेता के घर के सामने हुई लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एच-ब्लॉक, बर्रा निवासी संदीप ठाकुर भाजयुमो कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। संदीप ने बताया कि उनकी ममेरी बहन के रिश्ते की बात सचेंडी के कटरा घनश्याम निवासी ठेकेदार ईशू ठाकुर के छोटे भाई से चल रही है।
बुधवार दोपहर बहन को देखने के लिए ईशू पत्नी प्रिया, मां और चाची के साथ उनके घर पहुंचे थे। ईशू ने बताया कि प्रिया, मां और चाची संग कार से उतरकर संदीप के घर की ओर बढ़ी ही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर तीन चेन और हार लूट लिया और कर्रही रोड की तरफ भाग निकले। अचानक हुई घटना से प्रिया दहशत में आ गई। जब तक परिजन पीछा करते तब तक बदमाश भाग चुके थे।
सीओ गोविंदनगर आरके चतुर्वेदी का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार लुटेरे कैद हुए हैं। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे का चेहरा साफ दिख रहा है। उसकी पहचान कराने के साथ ही धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था।