फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Elections, More than 52 percent voting in Kanpur after 40 years

लोकसभा चुनाव: कानपुर में 40 साल बाद 52 फीसदी से अधिक मतदान, और बढ़ सकता था प्रतिशत... पर इन वजहों से चूके

Tue, 14 May 2024 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 May 2024 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: महानगर में इससे पहले 1984 के चुनाव में 55.94 फीसदी वोट पड़े थे। इसके बाद 2014 में 51.83 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, अकबरपुर क्षेत्र में 57.28 फीसदी वोट पड़े। पिछले चुनाव से .85 प्रतिशत मतदान कम रहा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, More than 52 percent voting in Kanpur after 40 years
बेकनगंज बाजार के मतदान केंद्र में लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर लोकसभा सीट में 40 साल बाद 52 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इससे पहले 1984 के चुनाव में 55.94 फीसदी वोट पड़े थे। इसके बाद 2014 में सर्वाधिक 51.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 57.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। कानपुर से यहां का प्रतिशत भले ही ज्यादा हो, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा .85 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

सोमवार को चौथे चरण में आसपास की छह और सीटों में मतदान हुआ है। कानपुर का प्रतिशत सबसे कम रहा है। यहां 52.90 फीसदी मतदान हुआ है। 2019 के चुनाव से तुलना की जाए तो इस बार 1.28 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही स्वयंसेवी, शैक्षणिक संस्थाओं तक ने पूरा जोर लगा दिया। इसका असर भी देखने को मिला।

विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह था। मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ सजाए गए थे। कुछ बूथों में तो मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता लाइन लगाए थे। सबसे ज्यादा उत्साह किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। नगर सीट की पांचों विधानसभाओं में यहां सबसे अधिक 57.25 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि आर्यनगर ने निराश किया। यहां सबसे कम 48.52 प्रतिशत ही वोट पड़े।

और बढ़ सकता था प्रतिशत... पर इन वजहों से चूके
1. कई मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची से गायब थे।
2. मोबाइल अंदर न ले जाने देने पर भी कुछ मतदाता लौट गए।
3. कई घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंची, तो वे मतदान करने नहीं आए।
4. तेज धूप में लंबी लाइन देखकर भी कई मतदाता लौट गए।

विज्ञापन

वोट घटे-बढ़े, तो बदल गए नेता

  • 1984: 55.94 फीसदी वोट कांग्रेस जीती
  • 1989: 42.14 फीसदी वोट भाकपा जीती
  • 1996: 40.89 फीसदी वोट भाजपा जीती
  • 1998: 48.52 फीसदी वोट भाजपा जीती
  • 1999: 44.83 फीसदी वोट कांग्रेस जीती
  • 2004 और 2009 में भी मतदान घटा लेकिन कांग्रेस जीती
  • 2014: 51.83 फीसदी वोट भाजपा जीती
  • 2019: 51.62 फीसदी वोट भाजपा जीती

कानपुर लोकसभा सीट

  • सुबह नौ बजे: 9.87 फीसदी
  • सुबह 11 बजे: 21.36 फीसदी
  • दोपहर एक बजे: 33.79 फीसदी
  • दोपहर तीन बजे: 41.42 फीसदी
  • शाम पांच बजे: 50.81 फीसदी
  • शाम छह बजे: 52.90 फीसदी

अकबरपुर लोकसभा सीट

  • सुबह नौ बजे: 12.22 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे: 25.63 प्रतिशत
  • दोपहर एक बजे: 38.20 प्रतिशत
  • दोपहर तीन बजे: 45.84 प्रतिशत
  • शाम पांच बजे: 54.82 प्रतिशत
  • शाम छह बजे: 57.28 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed