फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lok sabha election, Akhilesh Yadav reached Unnao in support of SP candidate

Unnao: सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे अखिलेश, बोले- पेपर लीक से नाराज नौजवान ही भाजपा का सफाया कर देंगे

Tue, 07 May 2024 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 05:55 PM IST
सार

उन्नाव जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले गरीबों के साथ मजाक कर रहे हैं। जब वोट चाहिए था तब रिफाइंड, नमक, दाल दे रहे थे। अब गरीबों को कैसा राशन दे रहे हैं।

विज्ञापन
lok sabha election, Akhilesh Yadav reached Unnao in support of SP candidate
सपा प्रत्याशी के समर्थन में उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद अन्नू टंडन के समर्थन में उन्नाव के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भीषण गर्मी में सभा में मौजूद लोगों का आभार जताया। कहा कि जन समर्थन बता रहा है कि उन्नाव में जो हवा चल रही है वह अन्नू टंडन को जीत ही नहीं, रिकॉर्ड जीत होने जा रही है।
विज्ञापन


पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नौजवानों ने तैयारी की, परीक्षा देकर लौटे तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। पुलिस की भर्ती सहित 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। 60 लाख नौजवान जो परीक्षा देकर आए थे। एक परिवार के अगर तीन लोग भी हैं तो 60 लाख का तीन से गुणा कर दें तो 1.80 करोड़ लोग सरकार से नाराज हैं और वह सरकार के खिलाफ मतदान करने का मन बना चुके हैं। प्रदेश की 80 लोकसभा सीट से भाग दें तो भरतीय जनता पार्टी का लोकसभा से 2.25 लाख वोट कम हो गया। यह पेपर लीक और नौजवान ही भाजपा का सफाया कर देंगे।
विज्ञापन


 

जो नौजवान फौज में जाना चाहता था, देश की सेवा करना चाहता था, जो फौज की पक्की वर्दी पहनना चाहते थे उन्हें अग्निवीर बनाकर चार साल की कच्ची नौकरी कर दी। अगर भाजपा की सरकार आ गई तो हो सकता है कि पुलिस की नौकरी तीन साल की ही रह जाए। लोग पूछते हैं कि कैसे तीन साल की नौकरी हो जाएगी। तो हम कहते हैं कि क्या पता था कि बंदरगाह बिक जाएंगे। एलआईसी बिक जाएगी, बैंकें बैठ जाएंगी, क्या पता था कि आधी रात को नोट बंदी हो जाएगी।

 

कहा कि भाजपा वाले गरीबों के साथ मजाक कर रहे हैं। जब वोट चाहिए था तब रिफाइंड, नमक, दाल दे रहे थे। अब गरीबों को कैसा राशन दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अच्छा राशन देंगे, राशन की मात्रा बढ़ाएंगे, पैकेट बंद पौष्टिक आटा और साथ में डाटा भी फ्री देंगे। महंगाई पर हमला करते हुए लोगों से पूछा कि 2014 में दवाओं की कीमत क्या थी, और आज क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed