फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: Sir, the house stove has not burnt for three days, children are starving

लॉकडाउन: साहब तीन दिन से घर का चूल्हा नहीं जला, बच्चे भूख से बिलख रहे, आत्मदाह ही आखिरी रास्ता

Wed, 15 Apr 2020 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Sir, the house stove has not burnt for three days, children are starving
कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान ड्रोन से निगरानी - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। लॉकडाउन की वजह से मजदूरी बंद होने के बाद कस्बे के एक परिवार में तीन दिन से चूल्हा नहीं जला है। परिवार ने मदद की आस में कई दरवाजे खटकाए पर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों का कहना है कि जल्द मदद नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेंगे। राजेंद्र कुमार सक्सेना पत्नी नीरज व बच्चों के साथ कस्बे में रहते हैं। यह मूल रूप से मैनपुरी जनपद के निवासी हैं। विशुनगढ़ में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते मजदूरी मिलनी बंद हो गई है। घर में राशन न होने से तीन दिन से चूल्हा नहीं जला। परिवार ने 1076 व 112 पर फोन कर मदद मांगी। कोई सामने नहीं आया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि खाने के लिए सामग्री नहीं मिली तो आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत का कहना है कि लॉकडाउन जारी रहने तक परिवार को सुबह-शाम खाना उपलब्धकराया जाएगा। इसके अलावा और भी जरूरतें पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed