{"_id":"5ec427d18ebc3e904602274a","slug":"lockdown-pukhranya-news-knp5610112134","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
lockdown
- फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात )। विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कालेज में मंगलवार को क्वारंटीन लोगों ने खाना देर से देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कालेज का फर्नीचर तोड़ दिया। भोजन लेकर गए वाहन को गेट के अंदर आने से रोका। पैकिंग में लाया गया भोजन खाने से इंकार कर दिया। चौकी इंचार्ज के कार्रवाई की चेतावनी पर सभी लोग शांत हुए।
मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका कर्मचारी धर्मेंद्र भोजन के पैकेट वाहन में लेकर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारियाें और लेखपाल को क्वारंटीन लोगों ने गेट खोलने से मना कर दिया। गेट के पास जाकर खड़े हो गए। यह सभी लोग हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने फर्नीचर इधर-उधर फेंककर तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज अतुल गौतम पुलिस बल के साथ क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और गेट खुलवाया। इसके बाद क्वारंटीन लोग अपने कमरों में चले गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने भोजन के पैकेट एक निश्चित स्थान पर रख दिए। इस पर क्वारंटीन लोगों ने खाने से इंकार कर दिया। आरोप लगाने लगे कि भोजन लेट मिलता है।
चौकी इंचार्ज ने हंगामा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो लोग शांत हो गए। उधर,
नगर पालिका कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया सुबह आठ बजे के पहले सभी को बिस्कुट और बच्चों को दूध पहुंचाया जाता है। इसके बाद भोजन के पैकेट तैयार होते ही सभी क्वारंटीन सेंटरों में भेजे जाने लगते हैं।
विज्ञापन
कोई मांगता एसी, तो कोई गद्दे
विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए लोगों की अलग-अलग मांग है। कोई एसी तो कोई गद्दे की मांग कर रहा है। कुछ लोग भोजन खुद बनाने की सुविधा मांगते हैं। कोई घर से भोजन मंगवाने की अनुमति मांग रहा है। लेखपाल अजीत कुमार ने बताया इधर-उधर बैठने से रोकने पर कहते हैं हम क्या अछूत हैं। गेट और अन्य वस्तुओं को जबरन छूते हैं। इसलिए बार-बार सैनिटाइज करना पड़ता है।