{"_id":"5e809eca8ebc3e76c6048966","slug":"lockdown-in-up-from-delhi-noida-people-reached-the-village-in-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: दिल्ली-नोएडा से बसों में भर गांव पहुंचे लोग, ग्रामीणों ने रोका तो हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: दिल्ली-नोएडा से बसों में भर गांव पहुंचे लोग, ग्रामीणों ने रोका तो हुई तीखी नोकझोंक
Sun, 29 Mar 2020 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
कुछ इस तरीके से बसों में भरकर गांव पहुंच रहे हैं लोग
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के पांचवें दिन दिल्ली और नोएडा से भारी संख्या में बसों में भर कर लोग कानपुर और आसपास के जिलों में पहुंचे। इनमे से कई लोग जब अपने गांव पहुंचे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों और बाहर से आए लोगों की तीखी झड़प हो गई।
इटावा में थाना सहसों के ग्राम पसिया में दिल्ली, नोएडा से आये लोगों एवं ग्रामीणों मे गांव में घुसने को लेकर काफी नोकझोंक हो गई। गांव के लोगों ने यह कहकर मामला शांत कराया कि जो लोग दिल्ली और नोएडा से आये हैं वह भी इसी गांव के निवासी हैं।
उन्हें घर जाने से मना नहीं किया जा सकता परन्तु कोरोना गांव में न फैले इसलिए सबसे पहले सभी की जांच होना बेहद जरूरी है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस एवं स्वाथ्य विभाग को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस एवं स्वाथ्य टीम मौके पर पहुंच गयी है।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी राजपुर डा.अवधेशकुमार यादव ने बताया कि वाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वह वाहर से गांव आने वाले लोगों की सूचना अवश्य दें तथा उनको मेडीकल जांच के लिए प्रेरित करें।