फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in mahoba : labors came from many states, health check up of done in up-mp border

coronavirus: कई राज्यों से आए श्रमिकों का बाॅर्डर पर स्वास्थ्य परीक्षण, सरकारी बसों से भेजे गए घर

Mon, 04 May 2020 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown in mahoba : labors came from many states, health check up  of done in up-mp border
जांच के लिए पहुंचे मजदूर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में मुंबई, भोपाल और इंदौर से आए 300 से ज्यादा श्रमिकों को यूपी-एमपी बॉर्डर पर रोककर जांच के बाद जाने दिया। हैदराबाद और सूरत से ट्रकों व अन्य वाहनों से मध्य प्रदेश तक आए श्रमिकों को यूपी सरकार ने अपनी बसें लगाकर श्रमिकों को घरों की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन


सोमवार को दो बसों से यूपी के यात्रियों को एमपी से लाकर बस्ती, गोरखपुर और बहराइच के लिए रवाना किया गया। रोडवेज की बसें आने से पहले से ही कुछ श्रमिक रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच गए, लेकिन बसों में पहले से 50 फीसदी श्रमिक होने के कारण उन्हें नहीं बैठाया गया।
विज्ञापन

 

lockdown in mahoba : labors came from many states, health check up  of done in up-mp border
मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग की गई - फोटो : amar ujala
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में बाउंड्री निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा चार माह पहले बिहार, झारखंड से 16 श्रमिकों को भेजा गया था, लेकिन लॉकडाउन हो जाने से कामकाज ठप हो गया है। श्रमिकों ने एसडीएम और तहसीलदार से घर भेजे जाने की मांग की है।

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार इंदौर, भोपाल और मुंबई से सोमवार को 30 श्रमिक यूपी-एमपी बॉर्डर पर रोक दिए। सभी श्रमिकों को चंद्रभान सिंह महाविद्यालय में ठहराया गया। जहां पर उनके खानपान की व्यवस्था की गई।

इसके बाद डॉक्टरों की टीम भेजकर सभी श्रमिकों की जांच कराई गई। जांच के बाद उन्हें रोडवेज बसें लगाकर घर भेजा गया। श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई। यूपी-एमपी बॉर्डर में प्रतिदिन आ रहे सैकड़ों श्रमिकों के चलते प्रशासन की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed