फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in Kanpur : First operation in Hallet ophthalmology department during lockdown

कानपुर: लॉकडाउन के दौरान हैलट के नेत्र रोग विभाग में पहला ऑपरेशन, बालक की कॉर्निया का बचाव

Tue, 26 May 2020 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
lockdown in Kanpur : First operation in Hallet ophthalmology department during lockdown
हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
कानपुर स्थित हैलट अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में सोमवार को लॉकडाउन के दौरान पहला ऑपरेशन किया गया। इसमें बालक की आंख की पुतली फटने से क्षतिग्रस्त हुई कार्निया को डॉक्टरों ने सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के असोथर के 11 वर्षीय कोमल को 22 मई को घर के बाहर खेलते समय आंख में लकड़ी लग गई। इससे दिखाई देना बंद हो गया। क्षेत्रीय अस्पताल में जवाब देने के बाद परिजनों ने हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज नेत्र रोग विभाग की डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि बालक का अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि आंख में खून का थक्का जमा है। पुतली फटने के साथ ही पर्दा भी अपनी जगह से हट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को ऑपरेशन कर कॉर्निया सुरक्षित कर लिया। आंख में 12 टांके लगे हैं। पट्टी खुलने के बाद पता चलेगा कि उसकी आंख की रोशनी लौटी है या नहीं। एक और ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed