{"_id":"5eb01c57f0e0181d6c541829","slug":"lockdown-in-kanpur-emergency-services-will-be-available-in-nursing-homes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"coronavirus update: नर्सिंग होम में मिलेगी इमरजेंसी सेवाएं, कोरोना रोगी मिलने पर नहीं किया जाएगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus update: नर्सिंग होम में मिलेगी इमरजेंसी सेवाएं, कोरोना रोगी मिलने पर नहीं किया जाएगा सील
Mon, 04 May 2020 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नर्सिंगहोमों में रोगियों को इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। अभी तक कोरोना रोगियों के चक्कर में नर्सिंगहोम सेवाएं चालू रखने में बच रहे थे। लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन की बैठक में नई गाइडलाइन दी गई। इसके तहत कोरोना रोगी आने पर नर्सिंगहोम को सील नहीं किया जाएगा, सिर्फ सैनिटाइज किया जाएगा।
इस पर एसोसिएशन राजी हो गई। इमरजेंसी सेवाएं दिए जाने के संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने सदस्यों को मैसेज भी जारी कर दिया। बैठक में कोविड रोगी आने पर नर्सिंगहोम सील न किए जाने के फैसले के अलावा एक और निर्णय लिया गया है। इसमें नर्सिंगहोम के स्टाफ को कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक ही क्वारंटीन किया जाएगा।

रिपोर्ट निगेटिव आने पर सब अपने काम पर आ जाएंगे। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो उसका इलाज होगा। इसके अलावा नर्सिंगहोम का स्टाफ अस्पताल में ही किसी कक्ष में क्वारंटीन पर रह सकता है। डॉ. सरावगी ने बताया कि यह बड़ा फैसला है। अब नर्सिंगहोमों को काम करने में आसानी होगी। सभी इमरजेंसी सेवाएं देंगे।
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 17 नर्सिंगहोम सोमवार से सेवाएं देने के लिए राजी हो गए हैं। इसके अलावा आईएमए के साथ भी बात हुई है। आईएमए के सदस्य चिकित्सकों से रोगी फोन पर चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। इससे रोगियों को दवा की डोज दुरुस्त कराने और कोई हल्की-फुल्की दिक्कत होने पर घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा।
डाॅक्टरों के संपर्क नंबर कंट्रोल रूम से लें
सीएमओ ने बताया कि आईएमए के अलग-अलग विशेषज्ञता के डाॅक्टर फोन पर रोगियों को परामर्श देेंगे। रोगी स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0512-2333810 पर फोन करके संबंधित डाॅक्टर का नंबर ले सकता है।