फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: Gas cylinders will not be available from the agency, supply at home

लॉकडाउन: अब एजेंसी से नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, घर पर होगी आपूर्ति

Mon, 06 Apr 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Gas cylinders will not be available from the agency, supply at home
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गैस सिलिंडर भी मंगलवार से घर आएंगे। एजेंसी से नहीं बांटे जाएंगे। उपभोक्ताओं को बुकिंग भी ऑनलाइन ही करानी होगी। किसी उपभोक्ता को  गैस की बुकिंग या आपूर्ति में परेशानी है तो वह केंद्रीय कंट्रोल रूम में सूचित कर सकता है।
विज्ञापन


किसी उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर बदलना है तो मोबाइल नंबर 8726024365 मिलाएं। यहां से मांगी गई आवश्यक जानकारी देने के बाद आपका नंबर बदल जाएगा। उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के लिए भी यही नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन


इन कनेक्शन धारकोें की सब्सिडी सोमवार से खातों में भेजी जाने लगी है। उज्ज्वला कनेक्शन धारक को कोई परेशानी है तो डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर रोहित रौतेला से 9414 04 8413 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड जोन घोषित क्षेत्रों में कैसे होगी आपूर्ति
कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद बाबूपुरवा, मछरिया, चमनगंज और घाटमपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां किसी भी बाहरी के प्रवेश पर रोक है। पास धारकों का भी यहां प्रवेश वर्जित है। ऐसे में इन क्षेत्रों मेें गैस की आपूर्ति कैसे होगी, इस पर अभी प्रशासन कोई रणनीति नहीं बना पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed