{"_id":"5e88b4f08ebc3e77377a9cb7","slug":"lockdown-case-of-kushmanda-temple-case-on-eight-including-priest-for-perform-aarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कुष्मांडा मंदिर का मामला, मना करने के बाद भी आरती करने पर पुजारी समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कुष्मांडा मंदिर का मामला, मना करने के बाद भी आरती करने पर पुजारी समेत आठ पर केस
Sat, 04 Apr 2020 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काेरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भी लॉकडाउन का पालन न करने पर पुजारी सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
श्रीनगर के ग्राम पिपरामाफ के मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में रोक के बाद भी जबरन आरती करने पर पुलिस ने पुजारी समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिले में चल रहे लॉकडाउन के चलते कहीं पर भी भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा दी है।
शुक्रवार की शाम को मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में आरती की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरती करने पर रोक लगा दी थी। पुलिस के जाने के बाद मंदिर में पुन: आरती शुरू हो गई। आरती चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठल्लू रैक्वार, मुन्ना रैक्वार समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुजारी समेत सभी लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंदिर में आरती करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने से लोगों में असंतोष है। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मंदिर में आरती करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक दिया था। पुलिस के लौटने पर फिर आरती शुरू कर दी, तभी मामला लिखा गया।