फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown

वाहनों को रोकने पर भडक़े मजदूरों ने किया पथराव

Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
lockdown
बारा टोल प्लाजा पर रात में रोके गए प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात वाहनों को रोके जाने पर प्रवासी मजदूर भड़क गए। हंगामा करने के साथ ही मजदूरों ने पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिसकर्मियों ने लाठी पटक कर पथराव कर रहे प्रवासी मजदूरों को खदेड़ा। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने पर मजदूरों के वाहनों को टोल से आगे जाने दिया।
विज्ञापन

बारा टोल प्लाजा पर देर रात कानपुर नगर व देहात पुलिस ने संयुक्त रूप चेकिंग की। सीएम के आदेश पर वाहनों को रोका। इस पर गैर प्रांतों से वाहनों से आ रहे मजदूर नाराज हो गए। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी पटक कर पथराव कर रहे मजदूरों को खदेड़ा। हालांकि पथराव में किसी को चोट नहीं आई है। टोल प्लाजा में भी किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर कुछ ही देर में एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को समझाकर शांत कराया। एएसपी ने बताया कि कानपुर नगर की पुलिस ने सभी वाहनों को टोल पर रोक लिया था। काफी देर तक रोके जाने से प्रवासी मजदूर नाराज हो गए थे। समझाकर स्थिति संभाल ली गई। प्रवासी मजदूरों के वाहनों को टोल से आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed