फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: 127 people from 10 Jamaat's in the city including Afghanistan

लॉकडाउन: अफगानिस्तान समेत 10 जमातों के 127 लोग शहर में, 8 के खिलाफ दर्ज हुई एफाआईआर

Tue, 31 Mar 2020 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Mar 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 127 people from 10 Jamaat's in the city including Afghanistan
हर रोज हजारों की संख्या में कानपुर आ रहे हैं लोग - फोटो : amar ujala
कानपुर की मस्जिदों में भी अलग-अलग स्थानों की तब्लीगी जमातें रुकी हुई हैं। इनमें अफगानिस्तान समेत 10 जमातों के 127 लोग हैं। अफगानिस्तान की जमात में एक व्यक्ति ईरान, एक ब्रिटेन और छह अफगानिस्तान के हैं। यह जमात बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद में रुकी थी। बुधवार को बाबूपुरवा सुफ्फा मस्जिद में रुकी जमात में पकड़े गए 8 विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से इन्हें रोक दिया गया है। इस संबंध में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से कई बार बात हुई है। जब डीएम अनुमति देंगे तो जमातों को अपने स्थानों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर काजी ने बताया कि तब्लीगी जमात के दोनों गुटों के प्रमुख मौलाना साद निजामुद्दीन मरकज और मौलाना अहमद लाट दिल्ली ईदगाह मरकज से भी तब्लीगी जमातों के संबंध में ब्यौरा ले लिया गया है। जब लॉकडाउन हुआ था तब शहर में अफगानिस्तान, यमुनानगर हरियाणा, गुजरात मिलाकर 10 जमातें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अलग-अलग मस्जिदों में रह रही हैं। इस संबंध में डीएम को जानकारी दी है। जमातों में आए लोग मस्जिदों के अंदर ही रह रहेे हैं, उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। कोरोना के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर बचाव के सारे एहतियात बरते जा रहे हैं।

जमातों का ब्योरा
- अफगानिस्तान की जमात से आठ लोग बाबूपुरवा की सफ्फा मस्जिद में।
- यमुना नगर की जमात से 12 लोग मछरिया में।
- बिजनौर की अलग-अलग चार जमातों से 62 लोग जाजमऊ, कुलीबाजार, मछरिया, बेगमपुरवा में।
- बांदा की जमात से आठ लोग इफ्तिखाराबाद में।
- मेरठ की जमात से 12 लोग कुलीबाजार में।
- ललितपुर की जमात से 15 लोग मुंशीपुरवा में।
- गुजरात की जमात से 10 लोग मछली बाजार में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed