फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lock on center, farmer going to another village for fertilizer

Kanpur News: केंद्र पर ताला, खाद के लिए दूसरे गांव जा रहे किसान

Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lock on center, farmer going to another village for fertilizer
इटावा/निवाड़ीकला। कस्बा स्थित सहकारी संघ बीते कई वर्षों से बंद है। किसान सहकारी समिति निवाड़ीकला की खाद मुकटपुर से बांटी जा रही है। इससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के किसानों को खाद के लिए 10 किमी दूर गांव में जाना पड़ रहा है। किसानों ने सहकारी समिति निवाड़ीकला का संचालन कस्बे में करवाने की मांग की है। कांग्रेस ने किसानों की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन

निवाड़ीकला में प्राचीन शिवमंदिर के पास सहकारी संघ का भवन बना है, लेकिन इस भवन का कोई उपयोग नहीं है। संघ को न तो खोला जाता है और न ही यहां के किसानों को खाद मिलती है। सहकारी समिति निवाड़ीकला का संचालन भी मुकटपुर से किया जा रहा है। जबकि मुकटपुर में पहले से ही साधन सहकारी समिति बनी हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों खाद की भारी किल्लत चल रही है। ऐसे में निवाड़ीखुर्द, अहेरीपुर, इंंद्रावखी, इंद्रापुर, पेवली, नौगवां, नगला भदौरिया सहित करीब 50 गांव के किसानों को खाद के लिए मुकटपुर जाना पड़ता है। किसानों की मांग है कि निवाड़ीकला सहकारी संघ के भवन का उपयोग करके यहां खाद का वितरण किया जा सकता है, इससे किसानों को अधिक दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी संघ को शुरू करवाने का कर रहे प्रयास : कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि निवाड़ीकला सहकारी संघ को चालू करवाने के मकसद से उन्होंने शहर अध्यक्ष मोहम्म रासिद, वाचस्पति दुबे, जिला सचिव अनुराग कर्ण व कोमल सिंह कुशवाहा के साथ जाकर एआर कॉपरेटिव को पत्र दिया है। उसमें संघ को चालू करने और समिति की खाद का वितरण निवाड़ीकला से करवाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के हित में काम करती रही है और आगे भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed