{"_id":"5ec18a7b8ebc3e90a55e4fad","slug":"lock-down-akbarpur-news-knp560672172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारा टोल पर छांव का इंतजाम नहीं, पानी टैंकर के नीचे परिवार ने ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारा टोल पर छांव का इंतजाम नहीं, पानी टैंकर के नीचे परिवार ने ली शरण
कड़ी धूप होने पर बारा में पानी टैंकर के नीचे बैठे प्रवासी मजदूर।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
रनियां (कानपुर देहात)। बारा टोल प्लाजा पर माल वाहक वाहनों से प्रवासी मजदूरों को उतारा जा रहा है, लेकिन यहां छाया का इंतजाम नहीं है। कड़ी धूप होने से प्रवासी मजदूर परेशान हुए। महिलाओं व बच्चों को अधिक समस्या हुई। एक परिवार ने वहां खड़े पानी के टैंकर के नीचे शरण ली।
विज्ञापन
रविवार को काफी संख्या में माल वाहक वाहनों से प्रवासी मजदूर उतारे गए थे। कुछ स्थानों पर थोड़ी छाया थी, तो प्रवासी मजदूर वहां बैठ गए। अधिकांश प्रवासी मजदूरों को बस में बैठाने तक धूप में ही खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
एक प्रवासी परिवार ने धूप से बचने के लिए वहां खड़े पानी के टैंकर के नीचे शरण ली। टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर लोगों के रुकने की व्यवस्था नहीं है। प्रवासी मजदूरों को माल वाहक वाहनों से उतारे जाने से यह स्थिति बनी है। फिर भी छाया की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।