फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLB students will get another chance to complete degree CSJMU will conduct special back paper examination

Kanpur: एलएलबी के छात्रों को डिग्री पूरा करने का मिलेगा एक और मौका, सीएसजेएमयू कराएगा विशेष बैक पेपर परीक्षा

Fri, 03 Jan 2025 04:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

Kanpur News: परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि सात जनवरी तक एलएलबी, बीएड, एमएड के विषम सेमेस्टर के लिए सबमिशन चल रहा है। स्पेशल बैक वाले अभ्यर्थी भी इसके साथ ही सबमिशन कर सकते हैं। एलएलबी की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
LLB students will get another chance to complete degree CSJMU will conduct special back paper examination
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बैक पेपर की वजह से डिग्री पूरी न कर पाने वाले एलएलबी छात्र-छात्राओं को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि अब एक और मौका देगा। विवि ने ऐसे करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं को विशेष बैक पेपर में सम्मिलित होने का मौका दिया है। फरवरी में इन छात्रों का स्पेशल बैक पेपर भी सामान्य विषम सेमेस्टर की परीक्षा के साथ कराया जाएगा।

विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया और इटावा स्थित विधि महाविद्यालयों में करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जो एलएलबी की डिग्री पूरी नहीं कर सके हैं। तीसरे से छठे सेमेस्टर तक के छात्र छात्राओं की एक या दो पेपर में बैक लगी हुई है।

विज्ञापन

सभी सदस्यों की सहमति से किया गया पास
बैक-पेपर क्वालीफाई न होने और निर्धारित छह साल की समयावधि पूरी होने के कारण इनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। ऐसे छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार विवि प्रशासन से गुहार लगाकर स्पेशल बैक कराने की मांग की जा रही थी। छात्रहित में विवि प्रशासन ने परीक्षा समिति के समक्ष स्पेशल बैक-पेपर कराने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पास कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों को सम-सेमेस्टर की परीक्षा का इंतजार करना होगा
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि सात जनवरी तक एलएलबी, बीएड, एमएड के विषम सेमेस्टर के लिए सबमिशन चल रहा है। स्पेशल बैक वाले अभ्यर्थी भी इसके साथ ही सबमिशन कर सकते हैं। एलएलबी की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में स्पेशल बैक पेपर देने वाले अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। चौथे व छठवें सेमेस्टर में बैक वाले अभ्यर्थियों को सम-सेमेस्टर की परीक्षा का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed