फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLB student commits suicide in suspicious condition in Kanpur

Kanpur Suicide: मोबाइल पर बात करने के बाद छत से कूदी विधि छात्रा, मौत

Thu, 22 Dec 2022 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

चकेरी के हरजिंदर नगर में एलएलबी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मकान मालिक व अन्य किराएदारों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
LLB student commits suicide in suspicious condition in Kanpur
मकान और छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के हरजेंदरनगर में एक विधि छात्रा ने मोबाइल पर बात करने के बाद अचानक मकान की छत (तीसरी मंजिल) से कूदकर जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज के तिर्वा के गांव सेगरन पुरवा निवासी सुभाष बाथम टेंपो चालक हैं। उनकी बेटी रजनी (24) ब्रह्मानंद कॉलेज से विधि की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। चार माह पहले ही रजनी चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी अजय गुप्ता के मकान में किराये पर रहने आई थी। गुरुवार दोपहर को रजनी मकान की दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस बीच बह फोन काटकर छत पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी।

विज्ञापन

मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ छात्रा को कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल की जांच के बाद एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद से रजनी की मां पिंकी, पिता और छोटा भाई अभिषेक  बेसुध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed