फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLB student commits suicide by jumping into Ganges in Kanpur shares sad story

LLB छात्रा ने गंगा में कूदकर दी जान: इंस्टाग्राम पर शेयर की सेड स्टोरी, लिखा- जब आप अचानक से जिंदगी के सबसे...

Sun, 11 Jun 2023 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने गंगा बैराज में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाली थी। छात्रा सुबह यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
LLB student commits suicide by jumping into Ganges in Kanpur shares sad story
एलएलबी छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग, मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुखभरी पोस्ट डालकर शनिवार सुबह गंगा बैराज में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। परिचयपत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


बर्रा आठ, सी-ब्लॉक निवासी टिंबर मालिक शिवकुमार विश्वकर्मा की बेटी अंजली विश्वकर्मा (20) सीएसजेएमयू के अटल बिहारी बाजपेई स्कूल ऑफ लीगल की बीएएलएलबी की छात्रा थी। पिता शिवकुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह पांच बजे पेपर देने के लिए घर से यूनिवर्सिटी के लिए निकली थी। सुबह आठ बजे पुलिस ने उन्हें बेटी के खुदकुशी करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


बताया कि वह कुछ दिनों से शांत रहती थी। शिवकुमार के अनुसार, उसने कभी परिजनों से कोई बात साझा नहीं की। दो बहनें बेटू, नैना व बड़ा भाई धर्मेंद्र अहमदाबाद में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की कॉल डिटेल, परिवार के लोग और कक्षा के सहयोगियों से पूछताछ की जाएगी। उसने खुदकुशी करने से कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेड स्टोरी शेयर की थी। इसमें उसने एक दुखभरे गाने के साथ लिखा था कि जब आप अचानक से जिंदगी के सबसे खराब दौर में होते हैं।

पिता ने जताई बेटी के साथ अनहोनी की आशंका
शिवकुमार ने बताया बेटी की जेब से मेट्रो रावतपुर मेट्रो स्टेशन से यूनिवर्सिटी तक का टिकट मिला है, जो उसने 6:13 बजे खरीदी थी। इतनी देर में उसका यूनिवर्सिटी पहुंचना फिर वहां से करीब 7:30 बजे बैराज पर पहुंच जाना बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका पैदा करता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

गंगा बैराज की टूटी जाली से कूदी छात्रा
कानपुर के गंगा बैराज से सुसाइड को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरे पुल पर जाली लगवाई गई थी, जिससे कोई गंगा में छलांग न लगा सके। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि गंगा बैराज पर एक जगह जाली टूटी हुई है। यहीं से उसने 40 फीट की ऊंचाई से गंगा नदी छलांग लगाई है।

छात्रा अंजलि के परिजनों से मिली विवि की टीम

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी विधि संस्थान में अध्ययनरत छात्रा अंजलि विश्वकर्मा के निधन की सूचना मिलने पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो नीरज सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

 

प्रो सिंह के अनुसार अंजलि के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के सारे कामकाज में कुशल थी। कल रात भी खाना उसी ने बनाया था। पता नहीं ऐसा क्या कारण रहा कि उसने यह कदम उठाया। प्रो सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच करे और जल्द से जल्द इस हादसे का सच सामने लाए। 

 

सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। प्रो नीरज सिंह के साथ कुलानुशासक डॉ प्रवीण कटियार, सुरक्षा अधिकारी डॉ बीपी सिंह एवं निदेशक डॉ शशिकांत त्रिपाठी प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed