{"_id":"6a6520d963b28fc0990ab12d","slug":"llb-and-ba-llb-students-will-get-one-more-year-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1598979-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलएलबी-बीए एलएलबी छात्रों को मिलेगा एक और वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलएलबी-बीए एलएलबी छात्रों को मिलेगा एक और वर्ष
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि समस्या को लेकर हुई गठित कमेटी की रिपोर्ट पर विशेष व्यवस्था लागू की है। अब एलएलबी और बीए एलएलबी छात्रों को कोर्स पूरा करने में एक और वर्ष मिलेगा। यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 के लिए लागू होगी। इसका लाभ किसी भी शैक्षणिक सत्र के छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. दीवाकर अवस्थी ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम में 2025-26 में ऐसे छात्र-छात्राएं जो अध्यादेश के प्रोन्नति संबंधी प्रावधानों के कारण पंचम सेमेस्टर में प्रोन्नति से वंचित हो रहे हैं, उन्हें पंचम सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाए। छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने की निर्धारित अवधि अधिकतम छह वर्ष की है। इस अवधि के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सहित समस्त बैक पेपर उत्तीर्ण करना है। छात्रों को 48 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा।
बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) पाठ्यक्रम में सत्र वर्ष 2025-26 में ऐसे छात्र-छात्राएं जो अध्यादेश में निहित प्रोन्नति संबंधी प्रावधानों के कारण पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर में प्रोन्नति से वंचित हो रहे हैं, उन्हें संबंधित सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाए। छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने की निर्धारित अधिकतम आठ वर्ष की अवधि के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सहित अपने समस्त बैक पेपर उत्तीर्ण करना है। सभी सेमेस्टरों को निर्धारित 48 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।