फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: seven Another death from Corona, 266 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 266 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 23191

Tue, 22 Sep 2020 12:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: seven Another death from Corona, 266 new infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कोरोना से सात और रोगियों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर रोगी दूसरे मर्ज की गिरफ्त में पहले से थे। कोरोना संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों की संख्या 603 हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुल संक्रमित 23191 हो गए हैं। इनमें 17853 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 4735 हैं। सोमवार को 266 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। कोरोना संक्रमित दो रोगियों की मौत हैलट, दो की कांशीराम चिकित्सालय, एक रोगी की रीजेंसी और दो रोगियों की मौत एसपीएम अस्पताल में हुई।
विज्ञापन


इनमें इंद्रानगर की 76 साल के वृद्ध, लाल बंगला की 65 साल की वृद्धा, जूही लाल कालोनी के 78 साल के वृद्ध, बर्रा के 35 साल के व्यक्ति, बर्रा विश्व बैंक के 75 साल के वृद्ध, सर्वोदयनगर की 76 साल की वृद्धा, रामगंज के 72 साल के वृद्ध शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगियों को और भी मर्ज पहले से रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इससे हालत गंभीर हो गई और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार शाम तक 266 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


ये खलासी लाइन, चकेरी, महावीर नगर, पनकी, जरौली, कल्यानपुर, अनवरगंज, आवास विकास, एक्सिस बैंक, शुक्लनपुरवा, सचेंडी, दलनपुर, फेथफुलगंज, नारामऊ, केशवपुरम, जवाहर नगर, बर्रा, किदवईनगर, चौबेपुर, मऊ, नौबस्ता, जाजमऊ, रतनपुर, घाटमपुर, सिंहपुर, पटेलनगर, जूही, आजाद नगर, भिखारीपुर, बिल्हौर, इंद्रा नगर, शताब्दी नगर, दबौली, गंगागंज, सफीपुर, अर्मापुर, गांधीनगर, गोविंदनगर, ग्वालटोली, विजय नगर, विष्णुपुरी, यशोदानगर, योगेंद्र विहार आदि क्षेत्रों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed