फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: five Another death from Corona, 155 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से पांच और मौतें, 155 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 24366

Sun, 27 Sep 2020 12:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: five Another death from Corona, 155 new infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से पांच और मौत हो गई हैं और 155 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन-चार दिन से कोरोना के संक्रमण में फैलाव की गति में ठहराव आने का संकेत मिल रहा है। मरने वाले तीन रोगियों में सिर्फ कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 638 हो गया है। कुल संक्रमित 24366 हैं। इनमें 19 हजार 637 ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 4091 हैं। कोरोना से होने वाली मौतों और संक्रमितों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन


तीन-चार दिन की स्थिति से संक्रमण के फैलाव में ठहराव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को हैलट में तीन, एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज और एक रोगी की एयरफोर्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट के तीन रोगियों में सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं। रामा और एयरफोर्स हॉस्पिटल में मरे रोगी पहले डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोगों की चपेट में रहे। इनमें नौबस्ता के 77 साल के वृद्ध, कल्यानपुर के 73 साल के वृद्ध, किदवईनगर की 59 साल की महिला तथा चरन नगर के 77 साल और बिरहाना रोड के 88 साल के वृद्ध हैं।


कोरोना के 155 नए संक्रमित मिले हैं। ये भदरस, सचेंडी, बिधनू, पनकी, अनवरगंज, दर्शनपुरवा, दयालपुर, बिल्हौर, लालबंगला, जाजमऊ, बर्रा, कल्यानपुर, काकादेव, अर्मापुर, शांतिनगर, गांधीग्राम, संजयनगर, गोविंदनगर, महोबा, स्वरूपनगर, हेमंत नगर, नौबस्ता, जवाहरनगर, दादा नगर, दबौली, लाजपत नगर, परेड, खाडे़पुर, विष्णुपुरी, नवाबगंज, यशोदानगर, आईआईटी, श्यामनगर, हालसी रोड, आवास विकास, मकड़ीखेड़ा, फूलबाग, चकेरी आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed