फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   List of top 10 criminals of Kanpur released, Mukhtars relative Saud on number one

Kanpur Criminals: सऊद, सईद, गोविंद सैनी...ये हैं कानपुर के टॉप 10 अपराधी, जानें क्या है पुलिस का प्लान

Fri, 21 Apr 2023 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी की है। इसमें मुख्तार का रिश्तेदार सऊद नंबर एक पर है, जिस पर 31 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
List of top 10 criminals of Kanpur released, Mukhtars relative Saud on number one
मुख्तार अंसारी और सऊद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन से माफिया और अपराधियों की सूची जारी होने के बाद कमिश्नरी पुलिस ने भी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर ली है। शहर के टॉप टेन अपराधियों में माफिया मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार सऊद अख्तर को सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।

विज्ञापन

उस पर 31 मुकदमे दर्ज हैं। कमिश्नरी पुलिस सूची में शामिल सभी अपराधियों के ऊपर दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी करेगी। हाल ही में शासन द्वारा प्रदेश के 66 माफिया की सूची जारी की गई थी। इसके बाद कमिश्नरी पुलिस ने जिले के टॉप 10 माफिया की सूची तैयार करके उनकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सूची में शामिल सऊद अख्तर न केवल जिले के टॉप टेन में है बल्कि उत्तर प्रदेश के अपराधियों की सूची में भी उसका नाम दर्ज है। उसके खिलाफ शहर के अलावा लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें गुंडा एक्ट, एनएसए, गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड का है आरोपी
ईदगाह शरीफ जाजमऊ निवासी सऊद अख्तर पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी है। सऊद के परिवार की बेटी की शादी माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार में हुई है। संयुक्त निदेशक अभियोजन दफ्तर को शासन से भेजे गए पत्र में सऊद अख्तर को माफिया घोषित करने की जानकारी दी गई है।

47 लाख की संपत्ति हो चुकी है जब्त
इसके बाद से पुलिस और अभियोजन अधिकारी सऊद के मुकदमों और अदालत में उनकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रही है। हर मुकदमे में जोरदार पैरवी की तैयारी है। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत सऊद की 47 लाख की संपत्ति जब्त हो चुकी है। 

ये हैं शहर के टॉप टेन अपराधी

  • जाजमऊ निवासी सऊद।
  • अनवरगंज निवासी सईद अहमद उर्फ छोटे भैया।
  • चौबेपुर निवासी विष्णु पाल और गोविंद सैनी।
  • चकेरी निवासी राजा बाबू सोनकर।
  • बजरिया निवासी इसराइल आटे वाला।
  • जाजमऊ निवासी महफूज अख्तर।
  • ग्वालटोली निवासी शौकत अली।
  • बाबूपुरवा निवासी सफीक उर्फ बोल्टू।
  • महाराजपुर निवासी गोल्डन वर्मा।

शासन ने सऊद अख्तर को जिले का माफिया घोषित किया है। कमिश्नरेट पुलिस न केवल टॉप-टेन अपराधियों को बल्की उनके साथियों को भी चिन्हित कर हर एक अपराधी की कुंडली खंगाल कर उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए प्रभावी पैरवी में जुट गई है।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed