{"_id":"6004032b8e052b5b94003165","slug":"liquor-mafia-chandu-jani-case-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया चंदू जाणी: माफिया के कारखास रडार पर, नगर व देहात के पांच-छह कारखास करते थे मदद, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया चंदू जाणी: माफिया के कारखास रडार पर, नगर व देहात के पांच-छह कारखास करते थे मदद, जांच शुरू
Sun, 17 Jan 2021 02:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
चंदू जाणी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के शराब माफिया चंदू जाणी उर्फ चंद्रप्रकाश के पांच-छह कारखास कानपुर नगर व देहात के हैं। शराब पकड़ी जाने पर ये लोग उसकी मदद करते थे। जेल भेजे गए लोगों की जमानत तक करवाते थे। इसका पर्दाफाश राजस्थान पुलिस ने किया है। इधर शहर पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
नजीराबाद से वांछित पचास हजार का इनामी राजस्थान के बाड़मेर निवासी चंदू जाणी स्थानीय थाने में सरेंडर कर जेल चला गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए चंदू को सात दिन की रिमांड पर लिया है। शहर पुलिस और एसटीएफ राजस्थान पुलिस के संपर्क में है।

शहर के एक पुलिस अफसर के मुताबिक चंदू ने बताया है कि कानपुर नगर व देहात के अलावा आसपास के इलाके से जब उसकी शराब की खेप पकड़ी जाती थी तो उसके पांच-छह कारखास मदद करते थे। इनमें से एक दो लोगों से पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ की है।
चोरी की गाड़ियों से शराब तस्करी
पुलिस की जांच में पता चला है कि चंदू के पास खुद के तीस से अधिक कंटेनर हैं। अधिकतर शराब की खेप चोरी की गाड़ियों से भिजवाता था। महाराजपुर में पकड़ी गई गाड़ी भी चोरी की थी। इसलिए उसका मददगार आरोपियों की जमानत कराने के बाद गाड़ी नहीं रिलीज करवाता है।
माफिया पर बीस से अधिक केस
नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि कानपुर के अलावा राजस्थान, बिहार, नोएडा समेत अन्य कई राज्यों के अलग-अलग शहरों में चंदू के खिलाफ बीस से अधिक केस हैं। जल्द कोर्ट से बी वारंट लेकर टीम राजस्थान के लिए रवाना होगी।