फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Linseed is beneficial in sugar and cancer, sowing in October, CSA has developed two species

शुगर और कैंसर में लाभदायक है अलसी, अक्तूबर में करें बुवाई, सीएसए ने विकसित की दो प्रजातियां

Sat, 12 Sep 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Linseed is beneficial in sugar and cancer, sowing in October, CSA has developed two species
अलसी के फूल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने पिछले साल अलसी की सूर्या और अन्नू नाम की नई प्रजाति विकसित की है। आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के डॉ. महक सिंह ने बताया कि इन प्रजातियों में ओमेगा तीन फैटी एसिड 62.7 प्रतिशत पाया जाता है।
विज्ञापन


अन्य प्रजातियों में यह 50-55 प्रतिशत होता है। ये दोनों प्रजातियां पूरे देश में बोने योग्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अलसी का क्षेत्रफल .28 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 0.18 लाख मीट्रिक टन है। बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को अक्तूबर के प्रथम पखवारे में और प्रदेश के बाकी क्षेत्रों के किसानों को इसकी अक्तूबर के दूसरे पखवारे में बुवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इसमें पाया जाने वाला रेशा मधुमेह, लिग्निन कैंसर और ओमेगा तीन अर्थराइटिस समेत कई बीमारियों में लाभदायक है। कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। सीएसए कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया अलसी के तेल का प्रयोग कैप्सूल, मिल्क केक और बेकरी उत्पादों को बनाने में भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलसी की न्यूट्रीशनल वैल्यू 
प्रोटीन 18-20 प्रतिशत, कार्बोहाइड्रेट 18-28 प्रतिशत, वसा 38 से 42 प्रतिशत, रेशा 20 से 22 प्रतिशत और विटामिंस, मिनरल के साथ एंटीआक्सीडेंट भी पाया जाता है। सीएसए द्वारा विकसित प्रजातियां : गरिमा, शुभरा, श्वेता, नीलम, पद्मिनी, शेखर, गौरव, शिखा, रश्मि, पार्वती और रुचि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed