फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Light rain causes power outage in many areas

Kanpur News: हल्की बारिश से कई इलाकों की बत्ती गुल

Sun, 25 Jan 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Light rain causes power outage in many areas
कानपुर। रात में पौन घंटे की बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। एक दर्जन से अधिक इलाकों में अलग-अलग समय पर रात दो से लेकर सुबह छह बजे तक लाइट नहीं रही। इसके बाद फॉल्ट सुधारने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शनिवार को दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही। इससे करीब 10 से 15 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे बारिश शुरू हुई तो शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कौशलपुरी, अशोकनगर, पांडुनगर, डिप्टी का पड़ाव, बर्रा विश्व बैंक, जे व के ब्लॉक, बर्रा-5 व 6, बर्रा-2 कच्ची बस्ती, गुजैनी, दबौली, नौबस्ता, फजलगंज, कंपनीबाग, संगीत टाकीज समेत आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ जगह शनिवार सुबह पांच बजे आई तो कई इलाकों में आठ बजे तक आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद भी कई इलाकों में ट्रिपिंग होती रही, फॉल्ट मरम्मत के लिए भी कई जगह फीडरों से आपूर्ति बार-बार बंद की गई जिससे लोग प्रभावित हुए। सुबह लाइट न रहने से कई इलाकों में मोटर नहीं चल सकी जिससे लोग पानी नहीं भर पाए। स्थिति यह थी कि एक बार लाइट आती और आधे घंटे बाद फिर चली जाती। यह सिलसिला रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

आजादनगर विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य, आज रहेगा शटडाउन
कानपुर। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र आजादनगर कानपुर नगर में 33 केवी मेन बस तृतीय से जुड़े बस आइसोलेटर के खराब कंडक्टर को बदलने और अनुरक्षण कार्य के चलते 25 जनवरी (रविवार) को शटडाउन रहेगा। इससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। शटडाउन अवधि में रतन आर्बिट, केसा कॉलोनी, सर्वोदय नगर प्रथम एवं द्वितीय, न्यू आरपीएच, म्योर मिल प्रथम क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को असुविधा होगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed