फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life will end today at 8 pm Police saved angry husband before he committed suicide in auraiya

UP: 'आज शाम आठ बजे जिंदगी खत्म... बाबू मेरी बात नहीं मानता', युवक ने इंस्टा पर खुदकुशी से पहले लिखा ये मैसेज

Sun, 11 May 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 May 2025 12:05 PM IST
सार

यूपी के औरैया में पत्नी से नाराज पति ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'आज शाम आठ बजे जिंदगी खत्म... मेरा बाबू मेरी बात नहीं मानता'। इस मैसेज पर मीडिया सेल  सतर्क हुई और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से पहले ही बचा लिया।

विज्ञापन
Life will end today at 8 pm Police saved angry husband before he committed suicide in auraiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

औरैया में बिना आमंत्रण के पत्नी अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गई तो नाराज पति की उससे बहस हो गई। इसके बाद पति ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


युवक ने स्टोरी फोटो में कीटनाशक की शीशी लगाकर लिखा कि आज शाम आठ बजे जिंदगी खत्म करेंगे, मेरा बाबू मेरी बात नहीं मानता...। उधर, मीडिया सेल की सक्रियता से पुलिस ने आठ बजे से पहले ही युवक को खोज निकाला ओर उसे बचा लिया।
विज्ञापन


बेला थाना के एक गांव निवासी युवक के स्टेटस को देखकर सक्रिय हुई टीम ने तुरंत युवक का पता निकालकर बिधूना सीओ व बेला थाना पुलिस को सूचना दी। शाम 7:50 बजे के करीब सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा और थानाध्यक्ष गंगादास गौतम गांव के बाहर खेतों में मौजूद युवक के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह युवक को बेला थाना ले गए। युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी के एक चाचा के बेटे की शादी सात मई को थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके चाचा ने कार्ड नहीं दिया था और न ही उससे आने के लिए कहा था। 
Trending Videos

मना करने के बावजूद भी पत्नी शादी में शामिल होने चली गई। शुक्रवार को फोन पर पत्नी से बहस हो गई तो उसने आत्महत्या करने की ठान कर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा ली। 

 

सीओ ने युवक को समझाया और दोबारा ऐसा ख्याल मन में न लाने का संकल्प भी दिलाया। सीओ ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते युवक आत्महत्या करने जा रहा था। समय रहते उसे बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed