{"_id":"6ae4e936e5410ea3ea069c26","slug":"life-imprisonment-for-man-convicted-of-raping-disabled-girl-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151386-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद
Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक की अदालत में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील सुनने व साक्ष्यों, गवाह के बयानों पर अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर अर्थदंड लगाया है।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र में मई 2018 में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था कि घटना की रात उसकी दिव्यांग भतीजी और दिव्यांग भतीजा घर पर थी, जबकि उसकी भाभी गांव के मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। दिव्यांग भतीजी और भतीजे को अकेला पाकर रात में पड़ोसी दिनेश शर्मा घर में घुस आया और भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा।
विवेचना करते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक हिमांशु कुमार सिंह की कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत में बचाव और अभियोजन पक्ष ने अपने तर्क रखे। अदालत ने पीड़िता के बयान, पुलिस विवेचना और अभियोजन द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और दलील के सुनने के बाद अभियुक्त को दोषी ठहराया। अदालत ने अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।