फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Letter sent to Principal Secretary Labour, Labour Commissioner for making payment

Kanpur News: प्रमुख सचिव श्रम, श्रमायुक्त को भुगतान कराने के लिए भेजा पत्र

Tue, 04 Nov 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to Principal Secretary Labour, Labour Commissioner for making payment
कानपुर। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुखदेव मिश्रा ने प्रमुख सचिव श्रम, जिलाधिकारी लखनऊ और श्रमायुक्त को पत्र भेजा है। इसमें कर्मचारियों के बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई गई है। बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी के 167 कर्मचारी स्थायी नियोजन में थे जो एक विश्वविद्यालय में कार्यरत थे।
विज्ञापन

सेवा प्रदाता ने इन कर्मचारियों को अप्रैल 2019 से जून 2019 तक तीन महीने का वेतन रोक लिया। यह राशि लगभग 52 लाख है। इस पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक अधिनियम के तहत वाद दाखिल किया गया। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भुगतान का आदेश दिया। विश्वविद्यालय ने भुगतान भी कर दिया लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी हाईकोर्ट चली गई। हालांकि कोर्ट ने कर्मचारियों के वेतन का मामला होने के कारण स्टे देने से इन्कार कर दिया और याचिका को निरस्त कर दिया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed