फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Learned to make incense sticks and household useful items during the training

Kanpur News: प्रशिक्षण में अगरबत्ती-धूपबत्ती और गृह उपयोगी वस्तुएं बनाना सीखा

Tue, 18 Mar 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Learned to make incense sticks and household useful items during the training
कानपुर। बिरसा मुंडा छात्रावास रावतपुर गांव में अगरबत्ती-धूपबत्ती बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। विस्तार इकाई सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र और सेवा भारती के संयुक्त सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में 30 महिला व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सुगंधी, गृह उपयोगी रसायन निर्माण, अगरबत्ती-धूपबत्ती निर्माण, हवन सामग्री, सुगंधित तेल निकालने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


सुनील अवस्थी और सुचिता अवस्थी ने कोटेड, मसाला, फ्लोरा अगरबत्तियां, धूपकोन आदि बनाना सिखाया। शशि कुमार भोला ने डिटर्जेंट, फ्लोर क्लीनर, हैंडवाॅश, डिशवाॅश, टॉयलेट क्लीनर, सरफेस क्लीनर, लिक्विड डिटर्जेंट निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा कटियार ने सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित रसायनों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जय सिंह भदौरिया ने किया। यहां पर सेवा भारती के संगठन सचिव गजेंद्र, कानपुर विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार, अंकित प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed