{"_id":"6af4d38eb22dbf5523082487","slug":"league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160624-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडर-23 टी-20 लीग में आदर्श के चयन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडर-23 टी-20 लीग में आदर्श के चयन की उम्मीद
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की पुरुष अंडर-23 टी-20 क्रिकेट लीग में उत्तर प्रदेश की टीम इलीट ग्रुप-बी में चुनौती पेश करेगी। यूपी के सभी लीग मुकाबले ओडिशा के कटक में खेले जाएंगे। टीम अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को असम के खिलाफ करेगी। इससे पहले यूपी टीम के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। कानपुर के बल्लेबाज आदर्श सिंह को कैंप में मौका मिल सकता है क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में लगातार बड़ी पारियां खेली हैं।
आदर्श सिंह ने हाल ही में ग्रीनपार्क में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 276 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 162 रन की दमदार पारी खेली थी। इससे पहले इकाना स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में 184 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया था। लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर आदर्श ने चयनकर्ताओं के सामने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में कैंप का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कैंप कहां आयोजित किया जाएगा।
यहां खेले जाएंगे मुकाबले
यूपी को तीन दिसंबर को सौराष्ट्र, पांच दिसंबर को मध्य प्रदेश और सात दिसंबर को झारखंड से भिड़ना है। इसके बाद नौ दिसंबर को दिल्ली, 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और 13 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला होगा। लीग चरण के बाद नॉकआउट मैच 17 से 23 दिसंबर तक केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।