{"_id":"6ae261424a787976380b25c0","slug":"lawyers-abstain-from-judicial-work-warn-of-protest-in-lucknow-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1697099-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य, लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य, लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
कानपुर। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। न्यायालय भवन के बाहर धरना दिया। जल्द ही लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रांतीय सम्मेलन में 10 व 11 सितंबर को लिए गए निर्णय के आधार पर अधिवक्ता हर बुधवार को सामूहिक अवकाश रख रहे हैं। इसी कड़ी में सातवें बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर जुटकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर एकजुटता दिखाई। न्यायालय भवन के बाहर मेज-कुर्सी डालकर धरने पर बैठ गए।
अदालतों, रजिस्ट्री कार्यालय व तहसील में जाकर अधिवक्ताओं से किसी भी तरह का काम न करने की अपील की। इससे अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। दूर-दराज से आए वादकारियों को तारीखें लेकर वापस लौटना पड़ा। धरना देने वालों में बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव, अभय शर्मा, मनोज कुमार द्विवेदी, ऋषभ अवस्थी, हेमंत तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, नवनीत पांडे आदि रहे।
इलाहाबाद व लखनऊ बार एसोसिएशन को दिया समर्थन
कानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक न्यायमूर्ति पर अधिवक्ता का अपमान करने और लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर्स तोड़े जाने के मामले की भी बार व लॉयर्स एसोसिएशन ने निंदा की। कहा गया कि जिस तरह एक अधिवक्ता को जेल भेजने की धमकी देकर पुलिसकर्मी से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया इससे अधिवक्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। अगर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कोई आंदोलन करती है तो बार व लॉयर्स एसोसिएशन उसका समर्थन करेगी। लखनऊ में अधिवक्ताओं के लगभग 200 चैंबर्स तोड़े जाने को तानाशाही रवैया बताया। हाईकोर्ट और लखनऊ बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर हर तरह का समर्थन देने की घोषणा की गई। वहीं लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवींद्र शर्मा के नेतृत्व में कुछ अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति द्वारा अधिवक्ता के अपमान के मामले में शताब्दी गेट पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में सरोज उपाध्याय, संजीव कपूर, रामनवल कुशवाहा, भानु द्विवेदी, शैलेश त्रिवेदी, राजेश भारती आदि रहे।