फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lathis beaten to establish supremacy, five injured

वर्चस्व कायम करने को लाठियों से पीटा, पांच घायल

Sat, 12 Sep 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lathis beaten to establish supremacy, five injured
Lathis beaten to establish supremacy, five injured - फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के आजाद नगर मोड़ के पास गुरुवार रात वर्चस्व को लेकर एक दर्जन बाइक सवार युवकों ने अंडे के ठेले पर खड़े पांच युवकों को घेर लिया और लाठी-डंडे से जमकर पीटकर घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी गुड्डू, दीपक, दिलीप, मुकेश और प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात हम लोग आजाद नगर मोड़ के निकट अंडे के ठेले पर अंडा खा रहे थे, तभी शारदा नगर निवासी मिंटू पांडे, रजनीश, सूरज, चीनू उर्फ सूरज, कल्लू मल्लाह, सुदामा समेत करीब एक दर्जन लोग बाइक से आए और अकारण गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो मोहल्ले में अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। तभी झगड़े की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई तो हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा, प्रकाश की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed