फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी, फिर से बारिश के आसार, अभी बरकरार रहेगी ठंड

Sun, 10 Mar 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
latest news update related to weather department
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों में एक बार फिर आसमान में बदली छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
latest news update related to weather department
प्रतीकात्मक फोटो
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है। मार्च के महीने में पिछले 10 वर्षों में मौसम में इतना परिवर्तन नहीं देखा गया है। मौसम विज्ञानी नौशाद खान ने बताया कि मौसम विभाग के पास जो रिकार्ड हैं उसके अनुसार 2008 के बाद कभी भी मार्च के तापमान में इतना उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। ऐसी स्थिति पहली बार देखी जा रही है।
 
latest news update related to weather department
प्रतीकात्मक फोटो
मार्च में न्यूनतम पारे की सामान्य स्थिति 15 डिग्री सेल्सियस तक रहती है। अभी तक मार्च में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। इसी तरह इस महीने अधिकतम तापमान की सामान्य स्थिति 25 डिग्री सेल्सियस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest news update related to weather department
प्रतीकात्मक फोटो
इस बार पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। रात और दिन के तापमान में इतना ज्यादा अंतर भी इस बार ही देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंतराल में दिन में धूप के बीच बादल भी रहेंगे, किसी दिन बूंदाबांदी भी संभव है।
विज्ञापन
latest news update related to weather department
प्रतीकात्मक फोटो
रविवार को तापमान
अधिकतम- 23.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.4 डिग्री सेल्सियस

सापेक्ष आर्द्रता
अधिकतम- 91 प्रतिशत
न्यूनतम- 37 प्रतिशत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed