फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Last date for admission in PhD extended, now apply till July 5

Kanpur News: पीएचडी में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, अब पांच जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Last date for admission in PhD extended, now apply till July 5
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर पांच जुलाई कर दी गई है। इससे पहले आवेदन के लिए 30 जून की मध्यरात्रि तक समय दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं, तकनीकी गड़बड़ी के चलते पोर्टल नियत समय से 24 घंटे पहले ही बंद हो गया था। इस पर छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से आवेदन का एक मौका और देने की मांग की, जिस पर विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय 29 जून को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सर्वर संबंधी समस्या आ रही थी। रात में अचानक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर फार्म भरने की प्रक्रिया करने पर लगातार पीएचडी प्रवेश 2025-2026 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है का मैसेज आने लगा। जबकि इसके ठीक नीचे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 दिखा रहा था। विश्वविद्यालय की ओर से निकाले गए विज्ञापन में भी अंतिम तिथि 30 जून 2025 होने का ही उल्लेख किया गया था।

इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि पोर्टल पर प्रोग्रामिंग करते समय गलती से तारीख 30 जून और समय 24:00 बजे की जगह 00:00 फीड हो गया होगा। इसके चलते ठीक रात 12 बजे कंप्यूटर में 30 जून को 00:00 समय होते ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो गया।


इसके बाद सोमवार को छात्रों ने सीएसजेएमयू प्रशासन से मिलकर आवेदन का एक और मौका देने की मांग की, जिस पर विवि ने देर शाम अंतिम तिथि को बढ़ाने की घोषणा कर दी। विवि के मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए अब आवेदन की अंतिम पांच जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed