{"_id":"6a949ac2a646e3769b070d08","slug":"last-chance-for-apprenticeship-in-north-central-railway-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-155337-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप का आखिरी मौका
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में अप्रेंटिसशिप करने का आखिरी मौका है। छात्र-छात्राएं सोमवार तक आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण की 1405 सीटें बढ़ाई हैं। पहले 1800 सीटें थी।
अब प्रयागराज मंडल में 1462, झांसी मंडल में 856, आगरा मंडल में 547, झांसी वर्कशॉप में 226, ट्रैक मशीन लाइन व मुख्यालय में 82 और मुख्यालय में 32 सीटें हैं। 152 सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। रेलवे पीआरओ ने बताया कि छात्र कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मल्टीमीडिया एंड वेब पेज डिजाइनर, सीएसडी-कैम ऑपरेटर कम प्रोग्रामर, सर्वेयर, मैसन, सेनेटरी हार्डवेयर फिटिंग और बिल्डिंग मेंटेनेंस टेक्नीशियन में अप्रेंटिसशिप कर सकते हैं। प्रशिक्षुओं को करीब नौ हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।