फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land grabbing a place in those VHP

भूमि कब्जाने वालों को विहिप में जगह नहीं

Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Land grabbing a place in those VHP
विश्व हिंदू परिषद जमीन कब्जाने वाले, आपराधिक प्रवृत्ति में सजायाफ्ता लोगों को संगठन में जगह नहीं देगा। परिषद के दो दिवसीय शिविर में यह फैसला लिया गया है। कहा गया है कि विशुद्ध हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विहिप कुछ कड़े फैसले ले रहा है। जिसमें सिर्फ हिंदू रक्षा और धर्म की बात की जाएगी। विहिप का यह दो दिवसीय शिविर फतेहपुर में 27 और 28 फरवरी को आयोजित हुआ। शिविर में 21 जनपदों के स्वयं सेवक और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेशजी ने कहा कि हमें ऐसे कार्यकर्ता का निर्माण करना है, जो सिर्फ हिंदू और हिंदुस्तान के लिए सोचे। परिषद का मकसद है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराना। इसके लिए अप्रैल महीने में पड़ने वाली राम नवमी से राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू होगा। शिविर में स्वयं सेवकों और पदाधिकारियों को बताया गया कि उन्हें किस तरह से सावधानी बरतनी है। जिससे दूसरे उनका फायदा न उठा पाएं। इस बीच बताया गया कि धर्म रक्षा यात्रा शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए लोगों को जागरूक करने में जुट गए हैं। यह काम विहिप प्रांत के 21 जिलों में एक साथ चल रहा है। जिसमें बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्रजी, प्रांत मंत्री वीरेंद्र पांडेय, प्रांत सहसंयोजक रामजी, कुशलपाल, बजरंग दल महानगर संयोजक आशीष सहित प्रमुख पदाधिकारी और स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed