फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुझे तीन घरों के चिराग: मौत ने मारा झपट्टा...चली गईं तीन दोस्तों की जान, मशीन से हुई गहराई ही बनी वजह

Wed, 24 May 2023 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Lamps of three houses extinguished in Farrukhabad, three friends lost their lives due to drowning in deep wate
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी होने की वजह से गंगा में नहाने के लिए गांव से चारों दोस्त साथ में निकले थे। गंगा में डूबने से तीन दोस्तों की मौत होने से परिजनों में मातम छा गया। पिता की मौत के बाद से अशरफ का परिवार ननिहाल में रह रहा है।



थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी उजैव (19) पुत्र इरशाद, जोहेब अली (15) पुत्र शाहिद अली, अशरफ (11) पुत्र आशिफ व समीर (17) पुत्र सगीर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बैठकर बातचीत कर रहे थे। भीषण गर्मी होने से चारों ने गंगा नहाने का प्लान बना लिया और घाट हुंच गए।

नहाते समय उजैव, जोहेब व अशरफ की मौत हो गई। एक साथ गांव में तीन मौतें होने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अशरफ (11) के पिता आसिफ की करीब 3 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तभी से उसकी मां फरीम बेगम पुत्री असरा, नसरा, अल्फीशा, अलीना व पुत्र अलकेश के साथ मायके में रह रही हैं।

Lamps of three houses extinguished in Farrukhabad, three friends lost their lives due to drowning in deep wate
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

शव देख मां हो गई बेहोश
उनका ससुराल कन्नौज जिले के छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया में है। पिता के बाद भाई को खोने से बहनें शव के पास बिलखती रहीं। उजैव के शव को देख मां सितारा बेगम, भाई शाहरुख, बहन हिना व जैनव बिलखने लगे। उधर जोहेव अली का शव घर पहुंचा, तो उसकी मां मैनाज बेहोश हो गई।

Lamps of three houses extinguished in Farrukhabad, three friends lost their lives due to drowning in deep wate
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

मशीन से हुई गहराई ने फिर लीं तीन जानें
भोजपुर गांव को कटान से बचाने के लिए बांध बनाने का काम चल रहा है। गंगा के बीच से मशीन द्वारा बालू को खींचकर बोरियों में भरकर लगाया जा रहा। इससे गंगा में अधिक गहराई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन से बालू खींचने की बजह से हुई गहराई में जाने से तीनों दोस्तों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lamps of three houses extinguished in Farrukhabad, three friends lost their lives due to drowning in deep wate
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला
बीती पांच मई को कल्लू नगला गांव के सामने मकूनगला निवासी शिवकुमार उसका पुत्र रोहित व चचेरा भाई संदीप बालू निकलने से हुए गड्ढे में जाने से डूब गए थे। इसमें रोहित और संदीप को अभी तक नहीं खोजा का सका। लेखपाल ने परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Lamps of three houses extinguished in Farrukhabad, three friends lost their lives due to drowning in deep wate
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

एक घंटे बाद दो और ढाई घंटे बाद तीसरा शव मिला
भोजपुर गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्तों में तीन गहरे पानी में डूब कर लापता हो गए। दोस्तों को डूबता देख किशोर ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गंगा में कूदकर डूबे किशोरी की खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद दो और ढाई घंटे बाद तीसरे किशोर का शव मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed