फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lala of Hasnapur defeated Deepu of Kanpur and won the wrestling match.

Kanpur News: हसनापुर के लाला ने कानपुर के दीपू को पटखनी देकर जीती कुश्ती

Sun, 11 Oct 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lala of Hasnapur defeated Deepu of Kanpur and won the wrestling match.
रूरा। भटौली में शनिवार को एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। हसनापुर के लाला पहलवान ने कानपुर के दीपू पहलवान को चित कर दंगल में पहला स्थान हासिल किया और उन्हें 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर और समाजवादी पार्टी के नेता सतीश यादव ने सभी पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। आयोजक पिंटू दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता की पहली कुश्ती हसनापुर के शेरा पहलवान और बिल्हौर के अभिराज पहलवान के बीच हुई, जिसमें शेरा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद दंगल में विभिन्न पहलवानों के बीच करीब 20 रोमांचक कुश्तियां हुईं। जिसमें विजयी और पराजित पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस महिला मोर्चा की नीलम दिवाकर, मनोरमा संखवार, शिवम पांडेय व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed