फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lakhs of jewelery and cash stolen from BJP leader's house in Kanpur Dehat, police engaged in investigation 

Kanpur Dehat Crime: भाजपा नेता के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस, फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 30 Jun 2022 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 06:29 PM IST
सार

अकबरपुर क्षेत्र में चोरों ने भाजपा नेता के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कटर से अलमारियों के लॉकर और बक्से का ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Lakhs of jewelery and cash stolen from BJP leader's house in Kanpur Dehat, police engaged in investigation 
खुली पड़ी अलमारी और जमीन पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र द्वेदी उर्फ बिट्टू के घर से चोरों ने 30 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने कटर से अलमारियों के लॉकर व बक्सों के ताले काटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को चोरों से आने-जाने की आहट नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा नेता जितेंद्र द्विदी शहर की साइन सिटी मोहल्ले में रहते हैं। उनके पिता अवधेश पत्नी विनीता, दो बेटों धीरेंद्र व राघवेंद्र व उनके परिवार के साथ अकबरपुर क्षेत्र के ही दीन दयाल नगर में रहते हैं। विनीता ठेकेदारी करती हैं और अवधेश गांव में ही आटा व तेल का कारखाना चलाते हैं। जितेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के लोग दो मंजिला मकान के आगे के हिस्से में सो रहे थे। 
विज्ञापन

देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते से छत पर पहुंचे और सीढिय़ों के सहारे घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉकर व एक बक्से का ताला कटर के काटा। इसके बाद उसने रखें करीब आठ लाख के गहने व 30 हजार रुपये चुराकर भाग गए। गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली, तब उन्हें चोरी का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र की सूचना पर अकबरपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन और पीड़ित परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी का कहना है कि भाजपा नेता के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

बारिश के चलते डॉग स्क्वाड बैरंग लौटा
चोरों का सुराग लगाने के लिए अफसरों ने डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। जिस कमरे से माल चोरी हुआ, वहां कुत्ता इधर-उधर कुछ देर तक सुंघता रहा। इसके बाद वह बाहर निकला, लेकिन बारिश के चलते चोरों के पैरों के निशान नहीं धुल जाने से डॉग स्वाक्ड कारगर नहीं हुआ और बैरंग लौट गया।

बच्चों की गुल्लक तोड़कर ले गए पैसे

चोरों ने भाजपा नेता के घर में पूरे इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने भाजपा नेता की दो साल की भतीजी कृषि और छह साल के भतीजे अनीत की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने दोनों की गुल्लक तोड़कर जमा किए गए उनके पैसे भी समेट कर ले गए। इसके अलावा भाजपा नेता की छोटे भाई की पत्नी के बैग से भी करीब 20 हजार रुपये चोर निकाल कर ले गए।

...और बच गए 70 हजार 
जिस कमरे से चोर गहने और नकदी ले गए हैं। वहां पर भी एक बैग में 70-80 हजार रुपये और रखे थे। इस बैग पर चोरों की निगाह नहीं पड़ी, जिससे यह रकम बच गई। 

खुली पुलिस के सक्रियता और गश्त की पोल
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में डीएम, एसपी समेत सभी बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के आवास हैं। यहां बड़े व्यापारी भी रहते हैं और उनके प्रतिष्ठान भी हैं। एसपी सुनीति से मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी अफसरों को क्षेत्र में रात्रि गश्त करने और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। भाजपा नेता के घर हुई लाखों की चोरी ने अकबरपुर थाना पुलिस की सक्रियता और गश्त की पोल खोल दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed